हर्रैया विकास क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने पूजन सामग्री का पर्याप्त स्टॉक कर रखा है।
लोहे की दुकानों के मालिक अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई में जुटे हैं। वाहनों की मरम्मत और रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। बाजार में वाहनों की सजावट का सामान भी खूब बिक रहा है।
पूजन सामग्री में कलश, नारियल, फूल माला, रंग-बिरंगे झालर और भगवान विश्वकर्मा के चित्रों की अच्छी बिक्री हो रही है। विभिन्न मिल, वाहन एजेंसी और मशीन-औजार की साफ-सफाई का काम भी चल रहा है।
दुकानदार सौरभ गुप्ता, विनय गुप्ता, मनोज तिवारी और रमाधर दुबे ने बताया कि बारिश के बावजूद बाजारों में अच्छी रौनक है। लोगों की भीड़ पूजन और प्रसाद सामग्री खरीदने के लिए उमड़ रही है।
news xprees live












