21 जून योग 365 के माध्यम से पूरे विश्व को शांति और समृद्धि का संदेश देगा भारत-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बस्ती जिले के 50 से अधिक स्थानों पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की चारों तहसीलों में वृहद स्तर पर योग महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तहसील स्तर पर हरैया में कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, भानपुर में सुभाष सोनी, रूधौली में दिनेश कुमार पाण्डेय तथा बस्ती में अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय पर मालवीय रोड स्थित श्री हरि मैरेज हाल में मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य एवं इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह के निर्देशन में किया गया। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय, कामना पाण्डेय और वेदान्त सिंह ने उपस्थित साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा योग के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं पूर्व डीआरएम राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ऋषि परंपरा और योग दर्शन की ओर आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग वैश्विक पहचान प्राप्त कर चुका है और 177 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत योग के माध्यम से विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश दे रहा है।

इण्डियन योग एसोसिएशन पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग दर्शन आज विश्व मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने की अपील की।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने योग को ऋषियों की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सरोज त्रिपाठी, कर्नल के.सी. मिश्र और डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण योग सहायक रजनी मिश्रा और नितीश कुमार द्वारा संपन्न वैदिक यज्ञ रहा। औषधीय हवन सामग्री से किए गए यज्ञ ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

अंत में पतंजलि के संरक्षक कैलाशी राजेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, योगाचार्यों और साधकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, विमला देवी, रश्मि गुप्ता, बबली शर्मा, प्रमोद सिंह, सरिता शुक्ला, हिमांशु यादव, प्रवीन त्रिपाठी, अनूप कुमार त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, भागवत पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय (एडवोकेट), रजनी मिश्रा, गोपेश्वर त्रिपाठी, किरन वर्मा, पुष्पा सिंह, डॉ. शशिकला श्रीवास्तव, कर्नल अरुणेश पाण्डेय, दीनानाथ शुक्ल सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles


Warning: Undefined array key "today_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 63

Warning: Undefined array key "yesterday_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 64

Warning: Undefined array key "month_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 65

Warning: Undefined array key "year_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 66

Warning: Undefined array key "views_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 68

Warning: Undefined array key "totalviews_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 69

Warning: Undefined array key "online_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 70