बस्ती (उत्तर प्रदेश): अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बस्ती सदर ब्लॉक के परासी गांव में भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदू समाज की रक्षा, गौ रक्षा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव जी और जिला संरक्षक प्रमोद जी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष स्नेह कुमार जी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी जी, तथा जिला महामंत्री वशिष्ठ मुनि जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल प्रजापति जी ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को त्रिशूल प्रदान कर शपथ दिलाई गई कि वे इसे हिंदू रक्षा, गौ रक्षा, राष्ट्र सेवा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा तथा हिंदू बेटियों की रक्षा के लिए ही प्रयोग करेंगे और इसका कहीं भी दुरुपयोग नहीं करेंगे।
जिला संरक्षक प्रमोद जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू हित के लिए हमें जातिवाद से ऊपर उठकर संगठित होकर कार्य करना होगा।
इस कार्यक्रम में जिले व नगर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
अजय जी (जिला उपाध्यक्ष)
सोनू चौहान जी (जिला उपाध्यक्ष)
राकेश जी (जिला मंत्री)
विनोद निषाद जी (जिला मंत्री)
राहुल चौधरी जी (नगर अध्यक्ष, बस्ती सदर)
कृष्ण अवतार, राजन चौहान, मुरारी शर्मा, अमरदीप चौहान, रामजी चौहान, राजू चौहान, खेसारी सोनकर, बृजेश चौधरी, दिलीप गिरी, राजकुमार गौतम, विनीत चौहान, महेंद्र कनौजिया, पृथ्वी पाल, अखिलेश सोनी, मुकेश कनौजिया, अंश कनौजिया, विकास कनौजिया, अमरजीत चौधरी, राजेंद्र मिश्रा, दिनेश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम ने एक बार फिर हिंदू एकता, जागरूकता और सुरक्षा को बल दिया है। आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
news xpress live











