UP Police Constable Exam: क्या सच में लीक हो गया यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का पेपर?

UP Police Constable Paper Leak: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस घटना के चलते, परीक्षार्थियों और अभिभावकों में बहुत चिंता और निराशा का माहौल है। इस परिस्थिति में, परीक्षा आयोजन बोर्ड ने आगे आकर एक विस्तृत स्टेटमेंट जारी किया है। इस बारें में बोर्ड का क्या कहना है। आइए जानते है।

UP Police Constable Paper Leak 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2024 को लेकर उठ रहे पेपर लीक के विवाद पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस परीक्षा, जो उत्तर प्रदेश की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का बाजार गर्म है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी खबर में सच्चाई नहीं है और ये महज अफवाहें हैं जो कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर बना हुआ है चर्चा का केंद्र :-

सोशल मीडिया पर कई उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए दावा किया कि 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा के दूसरे शिफ्ट का पेपर लीक हो गया है। हालांकि, UPPRPB ने इन दावों को खारिज करते हुए सच्चाई से पर्दा उठाया है।

UPPRPB का स्पष्टीकरण :

बोर्ड ने मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश साझा करते हुए कहा, “प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि कुछ अराजक तत्व Telegram की संपादन सुविधा का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक के भ्रम को फैला रहे हैं। बोर्ड और यूपी पुलिस इस मामले की निगरानी और इसके सोर्स की गहन जांच कर रही है। परीक्षा सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रही है। उम्मीदवारों को पेपर लीक जैसी किसी भ्रांति में न पड़ने की सलाह दी जाती है।”

60244 पदों पर होनी है भर्तियाँ :-

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल के पदों पर कुल 60244 उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतियोगी भी शामिल हैं। हाल ही में, पुलिस ने 122 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो परीक्षा में अनियमितता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

Read also – क्या सच में दिवालिया हो गया मालदीव?, जिसने भारत और पीएम मोदी का किया अपमान

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles