धुंधली होती उम्मीदें: शव की तलाश में पुलिस का एक और प्रयास !

मोहित हत्याकांड: 22 दिन पहले हत्या के बाद कुआनो नदी में फेंका गया था शव

बस्ती। 22 दिन पहले मोहित यादव की हत्या कर उसके शव को कुआनो नदी में फेंक दिया गया था। अब शव मिलने की उम्मीद धुंधली पड़ती जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपी इलहान ने पुलिस को शव फेंकने की जगह बताई थी, वहां फिर से खोजबीन के लिए एसडीआरएफ को बुलाया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि इतने दिन बीत जाने के बाद शव मिलने की संभावना न के बराबर है।

जानकारों के अनुसार, पानी में शव डालने के बाद डी-कंपोजिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इससे दो-तीन दिन बाद शरीर फूलकर ऊपर आ जाता है और पांच-छह दिन बाद सड़न पैदा होने लगती है। हड्डी छोड़कर बाकी हिस्से गलने लगते हैं और मछलियां और अन्य जलीय जीव काफी हिस्सा खा लेते हैं। 15-18 दिन के बाद बची हुई हड्डियाँ तलहटी में डूब जाती हैं। मोहित यादव के मामले में लगभग ऐसी ही स्थिति बन गई है।

12 जुलाई को हुआ अपहरण

12 जुलाई को शहर के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले से मोहित का अपहरण किया गया था। देर शाम सूचना फैली कि उसकी हत्या कर दी गई है, लेकिन इसकी पुष्टि न होने के कारण पुलिस और परिवार के लोग खोजबीन में जुटे रहे। इस बीच अपहरण करने वालों में से कई गिरफ्तारियां हुईं। बाद में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पुष्टि हुई, लेकिन शव का पता नहीं चल पाया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि शव को लालगंज क्षेत्र के चंगेरवा गांव के पास नदी में फेंका गया है, लेकिन वे सही जगह नहीं बता पा रहे थे। पुलिस ने अनुमान के आधार पर चंगेरवा से लेकर बानपुर तक करीब 10 किलोमीटर नदी को खंगाल डाला। कई दिनों तक एसडीआरएफ की टीम पानी में खोजबीन करती रही लेकिन मोहित यादव का शव बरामद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को इलहान की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि शव को पिपरा गौतम जाने वाले दबिला पुल से कुआनों नदी में फेंका गया है, जो चंगेरवा से करीब एक किलोमीटर पश्चिम स्थित है। अब पुलिस को लगता है कि उसी एक किलोमीटर के बीच कहीं न कहीं मोहित का शव जरूर मिलेगा। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि शव ढूंढ़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है और एसडीआरएफ को फिर से बुलाया गया है।

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या का शक

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles