इंडियन एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। समाज और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले प्रकाश राज ने इस बार फिल्मों पर लगने वाली सेंसरशिप और बैन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका ये बयान पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बैन हुई फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर आया है, जो इस समय चर्चाओं में है।
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में जब प्रकाश राज से पूछा गया कि फवाद खान की फिल्म पर इंडिया में बैन क्यों लगा, तो उन्होंने दो टूक कहा:
“मैं किसी भी फिल्म को बैन करने के समर्थन में नहीं हूं। चाहे वो कोई प्रोपेगैंडा फिल्म हो या किसी और तरह की फिल्म। आप उसे रिलीज करो, लोगों को देखने दो। ये जनता का अधिकार है कि वो तय करें क्या देखना है और क्या नहीं। जब तक किसी फिल्म में पोर्नोग्राफी या चाइल्ड एब्यूज जैसी गैरकानूनी चीजें नहीं दिखाई जा रहीं, तब तक उसे बैन करना गलत है।”
प्रकाश राज का ये बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके विचारों से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ इसपर विरोध भी जता रहे हैं।
प्रकाश राज पहले भी कई बार देश की राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चीजों पर बेबाकी से अपनी राय रखते आए हैं, और हर बार उनकी बातें सुर्खियां बन जाती हैं।
क्या आप इस विवाद पर प्रकाश राज के बयान से सहमत हैं?
News Xpress Live












