बस्ती। 03 अक्टूबर।
गांधी जयंती पर जनौस ने लिया संकल्प — धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र व सामाजिक न्याय की रक्षा होगी सच्ची श्रद्धांजलि**
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन भारत की जनवादी नौजवान सभा (जनौस) ने लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया। इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र, राज्य–केंद्र संबंध, सामाजिक न्याय तथा आर्थिक स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माकपा के जिला सचिव व जनौस के नेता शेष्मणि ने कहा कि गांधी के बताए गए वसूल आज संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रमुख स्तंभ हैं। वास्तव में आज संविधान को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
जनौस के जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद ने कहा कि आज देश के धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र, राज्यों के संघीय ढांचे और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर गंभीर हमले हो रहे हैं। आर्थिक स्वतंत्रता के बजाय देशी और विदेशी पूंजीपतियों को देश की संपत्तियां कौड़ियों के मोल लुटाई जा रही हैं। इन्हें रोकने का संकल्प युवाओं को लेना होगा — यही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संविधान और उनके बुनियादी वसूल ही देश की आत्मा हैं।
पुष्पांजलि देने वालों में अनिला शेष्मणि, संतोष कुमार यादव, नवनीत यादव, ओमेंद्र राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
(के.के. तिवारी – 9451260786)















