विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कल बड़े खुलासे की घोषणा की है। संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लगाए जा रहे आरोपों पर अपना रखेंगे पक्ष ।
जिला अध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोग और राजनीतिक स्वार्थ साधने वाले तत्व संगठन के खिलाफ अनावश्यक आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर जवाब दिया जाएगा, जिससे जनता के सामने पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विश्व हिंदू महासंघ का कहना है कि संगठन समाज और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
कल आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुलकर चर्चा की जाएगी और लगाए गए आरोपों का विस्तृत से देंगे जवाब।
जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें












