बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौन व्रत धारण किए थे इसलिए उन्होंने इशारे में ही बात की। त्यागपत्र दे चुके अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। .
अपनी आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की जिसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौन होकर सुनते रहे। जगद्गुरु का अपमान, ब्राह्मणों की चोटी खींचने व यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में दिया इस्तीफा बाद में अग्निहोत्री ने पत्रकारों को इस्तीफा देने के कारणों की चर्चा की।
कहा कि माघ मेले में बटुकों की चोटी पकड़ कर खींची गई जो सनातन धर्म का अपमान था। वे इससे बहुत आहत थे। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बाद उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान व यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में दिया है।
इसे वापस लेने का विचार ही नहीं उठता। यदि छह फरवरी तक यूजीसी रेगुलेशन को वापस नहीं लिया गया तो वे दिल्ली कूच करेंगे और सरकार के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा।














