पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर मौसम अचानक बदल गया है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है।
इसी बीच एक बीमार महिला को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) ने आपातकालीन अभियान चलाया और उसे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया गया। ये मामला हिमाचल प्रदेश के गांव ढंडेरवारी का है। 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया।
ये रेस्क्यू ऑपरेशन समुद्र तल से 9000 फीट की ऊंचाई पर चलाया गया था। इस दौरान भारी बर्फबारी के कारण विजिबिलटी काफी कम थी। IAF ने इस अभियान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
IAF ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के ढंडेरवारी (समुद्र तल से 9000 फीट की ऊंचाई) में IAF के चीता हेलीकॉप्टर ने 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला के लिए आपातकालीन मेडिकल अभियान चलाया था। महिला को हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ पहुंचाया गया।”














