लखनऊ में Honey Trap Gang की सरगना आतिका सिद्दीकी गिरफ्तार, 16 वर्षीय नाबालिग को बनाया शिकार

लखनऊ: भोले-भाले युवकों और किशोरों का अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनके घरवालों से लाखों रुपये वसूलने वाले हनी ट्रैप गिरोह की सरगना आतिका सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आतिका पर लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के नाबालिग बालक को भगाकर नैनीताल ले जाने का आरोप है।

आरोप है कि नैनीताल में आतिका ने बालक के साथ कई दिन तक जबरिया शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसके अश्लील वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आतिका ने वीडियो को सोशल मीडिया में भी वायरल करने की धमकी दी थी। हनी ट्रैप गिरोह की सरगना आतिका सिद्दीकी की धमकियों से परेशान होकर किशोर के घरवालों ने ठाकुरगंज थाना में दुष्कर्म, पाक्सो और रंगदारी का केस दर्ज कराया।

वीडियो वायरल करने का दबाव होने के बाद से परेशान परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली महिला आतिका को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पहले पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोर का अपहरण कर नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म की जांच की और आतिका के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को, रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

आतिका ने भी अपने बचाव में नाबालिग किशोर सहित एक पत्रकार व अन्य दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म को आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन वो पुलिस की जांच में फर्जी साबित हुई। पीड़ित परिवार से 25 लाख की रंगदारी मांगते कई लोगों के कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस गंभीर होकर आगे की कार्रवाई में जुटी थी।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles