सुरेंद्रनगर के बंगले में लगी भीषण आग, पति-पत्नी की जलकर मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी के एक बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लिंबडी शहर में हुई।

लिंबडी डिवीजन के डिप्टी एसपी विशाल रबारी ने कहा, “शब्बीर लोखंडवाला और रसीदा लोखंडवाला, जो आग लगने के समय बेडरूम में थे उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। घर में रहने वाले दो अन्य लोगों को जलने से मामूली चोटें आई हैं।” वोरा सोसाइटी में रहने वाले शब्बीर और रसीदा रात को अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक से आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि इन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। पुलिस ने बताया कि एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। वहीं परिजनों का कहना है कि दंपति का फोन चार्जिंग पर लगा था और बैटरी फटने से आग लगी। पहले सोफे में आग लगी फिर धुआं उठा और धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles